
शुरुआती रुझानों में उत्तरप्रदेश की 11 सीटों में से सपा 7 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा को मात्र 4 सीटों पर बढ़त मिली है। पहले इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।
ऐसी ही तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात में भी देखने को मिल रही है। यहां 9 सीटों पर चल रही मतगणना में पांच पर भाजपा को बढ़त हासिल है जबकि चार सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहां भी सभी नौ सीटें भाजपा के पास थी।
वडोदरा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहा है तो मैनपुरी में सपा उम्मीदवार और मुलायमसिंह के पोते तेजप्रताप यादव को बढ़त हासिल है।